गर्मी से बेहाल रहे मरीज, ओपीडी में कूलर के सामने जुटी भीड़
बरेली, जून 27 -- गर्मी से बेहाल रहे मरीज, ओपीडी में कूलर के सामने जुटी भीड़ बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आए मरीज गर्मी से बेहाल दिखे। ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष से अधिक भीड़ कूलर के सामने लगी रही। बीमार बच्चों को लेकर घरवाले कूलर के सामने बैठे रहे। शनिवार को ओपीडी में बुखार, पेट दर्द के साथ ही सिर दर्द, नींद न आना जैसी परेशानी वाली मरीजों की संख्या अधिक रही। बच्चा वार्ड में बुखार ग्रसित बच्चों की संख्या एक बार फिर से बढ़ गई है। वार्ड फुल हो गया है। शनिवार को वार्ड में 32 बच्चे भर्ती रहे। यह भी पढ़ें- जिले में लगातार जारी है भीषण गर्मी का प्रकोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.