गर्मी से बेहाल युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
मिर्जापुर, मई 18 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ गांव में शनिवार रात युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक के भाई के अनुसार बिजली नहीं होने से वह गर्मी से परेशान था और बार-बार बिजलीकर्मियों को कोस रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली के पिपराडाड़ पुरानी लाइन निवासी 32 वर्षीय प्रदीप पुत्र कैलाश बुनकर था। कालीन बुनाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी और बच्चे मायके गए थे। भाई दीपक ने बताया कि शनिवार को बिजली कटी थी। गर्मी से प्रदीप काफी परेशान था। वह अपने कमरे में था और बार-बार बिजलीकर्मियों को कोस रहा था। कुछ देर बाद जब प्रदीप को बुलाने गए तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.