अमरोहा, अप्रैल 17 -- सुबह से ही गर्मी के तल्ख तेवर के बीच गुरुवार को मोहल्ला बड़ा दरबार में भूख और गर्मी से बेहाल बंदर बदहवास होकर बिजली केबिल पर लटक गया। इधर से गुजर रहे फ्रेंडस ऑफ अमरोहा के अध्यक्ष समाजसेवी मोहम्मद अहमद जैदी ने बंदर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। समाजसेवी की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने बंदर को केबिल से सुरक्षित उतारकर उसकी जान बचाई। मोहल्ले की तंग गली में बंदर को बिजली केबिल पर लटका देख समाजसेवी ने पहले तो उसे उतारने की कोशिश की। देखा कि गर्मी और भूख से बेहाल बंदर का एक पैर जख्मी था। काफी प्रयास के बाद भी सफलता न मिलने पर उन्होंने ईओ डॉ.बृजेश कुमार को कॉल कर मदद मांगी। इसके बाद अगले दस मिनट में पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने बंदर को केबिल से सुरक्षित उतारकर इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.