रुडकी, जून 22 -- लक्सर, संवाददाता। सोमवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप और उमस के चलते सड़कें सूनी रहीं तथा बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग दिनभर अपने घरों में ही कैद रहे। शाम के समय ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह सूरज निकलते ही तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है। इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्थिति यह है कि दिनभर सड़कें सूनी पड़ी रहती हैं, जबकि बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी से बुरा हाल, बिजली कटौती ने भी किया बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...