मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में तेज बुखार, दस्त, पेट दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत लेकर मरीज पहुंचने लगे हैं, लेकिन अभी तक हीट वेव वार्ड शुरू नहीं किया गया है। गर्मी से पीड़ित मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टर बता रहे हैं कि गर्मी के कारण बीमार होने वाले कई मरीज भर्ती हैं, हालांकि श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक का कहना है कि कि अभी हीट वेव के मरीज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि हीट वेव के मरीजों के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का एक वार्ड तो तैयार कर दिया गया है, लेकिन यहां गर्मी से बीमार हुए एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- झुलसाती गर्मी से लू का खतरा डायरिया-वायरल के मरीज बढ़े वहीं, सदर अस्पताल में 10 बेड का लू वार्ड भी तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.