गर्मी से बिगड़ रही सेहत, मेडिकल कॉलेज में श्वास के मरीज बढ़े
देवरिया, जुलाई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी और धूल के कण अंदर जाने से श्वास के रोगियों की दिक्कत बढ़ रही है। श्वास नली में सूजन से श्वास के मरीजों को दिक्कत हो रही है, वहीं एलर्जी से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। श्वास फूलने की समस्या को लेकर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में करीब 140 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें आधे से अधिक अस्थमा, श्वास के मरीज होते हैं, जबकि एलर्जी के भी 40 रहते हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
तापमान बढ़ने का प्रभाव तापमान बढ़ने से गर्मी पड़ रही है। तेज धूप से लोग परेशान हैं। इसमें थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है। गर्मी में पसीना निकलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जा रही है। गर्म हवा नाक के रास्ते जाने से श्वास, अस्थमा के पीड़ितों की दिक्कत बढ़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.