गंगापार, जून 28 -- लगातार बढ़ती गर्मी का असर बाजारों की रौनक पर साफ दिखाई दे रहा है। रविवार को तेज धूप होने के कारण बाजार और चौक चौराहा सुने रहे। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोग जरूरी काम के मुताबिक ही बाहर निकल रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार बढ़ती गर्मी का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहकों की कमी के चलते बिक्री में गिरावट आई है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय ज्यादातर बाजारों में सन्नाटे जैसी हालत देखने को मिल रही है। उरुवा बाजार के व्यापारी धनुज गुप्ता, सुनील सोनी, दीपू कुशवाहा आदि का कहना है कि मौजूदा समय में बाजार में ग्राहकों की कमी के कारण कमरे का किराया और लेबर खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...