हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लगातार बढ़ते तापमान के बीच शहर के लोगों में कान, नाक और गला (ईएनटी) से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शहजाद अहमद ने बताया कि गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण गला सूखना, खराश और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने चेताया कि अधिक आइसक्रीम, ठंडे पेय और बेहद ठंडा पानी गले में संक्रमण, टॉन्सिलाइटिस और खांसी का कारण बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- शंकरगढ़ में संक्रमण के मरीज बढ़े वहीं, एसी की सीधी ठंडी हवा से सर्दी-जुकाम, नाक बंद और गले में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। गर्मी में उड़ने वाली धूल से एलर्जी, ...