बांदा, मई 1 -- बांदा। लगातार चल रहे लू के थपेड़ो ने लोगो को बेहाल कर दिया है। वहीं हल्की बूदा बांदी से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बीमारियां घटने का नाम नही ले रही है। गर्मी से डायरिया और पेट दर्द बुखार से पीड़ित मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। मरीजो से पूरा अस्पताल भरा पड़ा है। डायरिया बुखार पेट दर्द से पीड़ित करीब 17 लोगो को भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सूरज की तेज तपिश और आसमान से बरस रही आग से लोग गर्मी से बेहाल है। सुबह से लोग अपने घरो में कैद हो जाते है। दोपहर बाद सड़को पर सन्नाटा पसर जाता है। गुरूवार की रात हुई बूंदाबादी से मौसम में कुछ तब्दीली आ गई है। लेकिन बीमारियां कम नही हो रही है। सुबह अस्पताल खुलते ही पर्चा काउटंर में मरीजो की भीड़ जमा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.