संतकबीरनगर, मई 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीटवेव के चलते प्रदेश मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर पीएचसी और सीएचसी पर हीटवेव से जुड़ी सारी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। तापमान की अधिकता के कारण लोगों के शरीर से पानी बहुत तेजी के साथ निकल जा रहा है। इसकी वजह से लोग डिहाइड्रेशन के चपेट में आ जा रहे हैं। ऐसे में मौसम के प्रतिकूल प्रभाव को तनिक भी नजरंदाज न करें। यह भी पढ़ें- हीटवेव कम होने के आसार नहींस्वास्थ्य विभाग की सलाह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी मौर्य ने बताया कि लोगों को वर्किंग टाइम में बदलाव लाने की जरूरत है। सुबह और शाम में ही जरूरी काम निपटाएं। धूप अधिक होने पर काम को अगले दिन के लिए छोड़ दें। घर से निकलते समय पानी पी कर निकले और रास्ते में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी की बोलत सा...