देवरिया, जून 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी से बच्चे बीमार हो रहे हैं, इससे बुधवार को एमसीएच विंग में मरीजों की कतार लगी रही। गेट से लेकर डॉक्टर कक्ष तक परिजन बीमार बच्चों को लेकर लाइन में लगे रहे। वहीं पैथोलॉजी जांच को को सेंपल देने को महिला मरीजों की भीड़ लगी रही। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के हड्डी और सर्जरी विभाग में लंबी लाइन में मरीज अपना नंबर आने का इंतजार करते रहें। डिजिटल एक्सरे कराने को जगह की कमी और लाइन नहीं लगने से मरीजों के बीच धक्का मुक्की हुई।तापमान और गर्मी का प्रभाव पिछले कुछ दिनों से तापमान के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव से सबसे अधिक बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। मासूम पेट दर्द, उल्टी दस्त, बुखार और सर्दी खांसी से अधिक पीड़ित हो रहे हैं। बुधवार को महर्षि देवराह...