गर्मी से बचाव में उंगलियों पर हरे रंग की बिंदी कारगर
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज। एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से माता प्रसाद खेमका एक्यूप्रेशर कॉलेज छतनाग में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सोमवार को प्रतिभागियों को लू और गर्मी से बचने के लिए रंगों के सरल प्रयोग से संबंधित उपचार की जानकारी दी गई। अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने कहा गर्मी में उल्टी, दस्त, सिर दर्द, घबराहट, बेचैनी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बाएं हाथ की पांचों उंगलियों में नाखून के नीचे स्केच पेन से हरे रंग की एक बिंदी बना लें। यह शरीर में जल तत्व की ऊर्जा को संतुलित करके गर्मी से बचाव करता है। निदेशक प्रो. प्रभात वर्मा ने बिंदुओं के माध्यम से ब्रेन स्ट्रोक, पैरालिसिस के निदान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रंग बिंदुओं से गर्मी से बचने की दी जानकारी प्रो. रामकुमार शर्मा, अभय त्रिपाठी, उर्वशी उपाध्याय, सुनील म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.