गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
हापुड़, मई 26 -- बढ़ती गर्मी में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। दिनभर बार बार पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी नारियल पानी आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह टिप्स आयुर्वेदाचार्य डॉ.धन्वन्तरि त्यागी ने जिले के लोगों को दिए। आयुर्वेदाचार्य डॉ.धन्वन्तरि त्यागी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमें अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी है। दोपहर के समय धूप से बचाव करें। ओआरएस, छाछ, नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह भी पढ़ें- रंग बिंदुओं से गर्मी से बचने की दी जानकारी शराब, चाय, कॉफी और अधिक चीनी वाले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करें। तेलीय, भारी, मसालेदार और जंक फूड बिलकुल नहीं खाएं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.