संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आगामी अप्रैल माह से पड़ने वाली गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को गर्मी से बचने का हुनर सिखाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का जोर बेहतर मैनेजमेंट पर ताकि गर्मी का असर होते ही उससे बचा जा सके।विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी युद्व की विभीषिका का असर समूचे विश्व पर पड़ेगा। ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते कंक्रीट के जंगल, ये सभी हरियाली को निगल रहे हैं और वातावरण में तापमान को बढ़ा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि आगामी अप्रैल का महीना शुरू होते ही कड़ाके की गर्मी कहर बरपाना शुरू करेगी। ऐसे में गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी अहम होगी। विभागीय अधिकारी गर्मी से निपटने के लिए आम नागरिकों को बचाव के तरीके बताएंगे।अपर म...