गर्मी से बचने को सोसाइटी ने गरीबों में बांटे अंगौछे
बांदा, मई 17 -- बांदा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से भीषण गर्मी को देखते हुए रामलीला मैदान में एकत्रित मजदूरों व रिक्शा चालकों तथा सफाई कर्मियों को धूप से बचने के लिए अंगौछे वितरित किए गए। सोसाइटी के सचिव अमित सेठ भोलू ने कहा कि इस समय जनपद में हीटवेब की वजह से मजदूरों व गरीबों के लिए खतरा है। सोसाइटी ने करीब दो सौ मजदूरों व गरीबों को अंगौछे सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, भैरव प्रसाद अग्रवाल, मयंक श्रीवास्तव, राम बिहारी शिवहरे, पप्पू भैया, विजय ओमर ,पंकज रावत, संजय काकोनिया, भुनेंद्र रावत, पंकज गुप्ता, पन्नालाल धुरिया,घनश्याम सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.