हाथरस, मई 10 -- गर्मी से बचने के लिए बनना चाहिए रिंग रोड़ -(A) मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने उठाई मांग यह भी पढ़ें- आश्रम-बदरपुर रूट को जाम फ्री बनाने की तैयारी, NHAI का Rs.600 करोड़ वाला प्लान; केंद्र से मांगी मंजूरी मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वाष्र्णेय एवं मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बल्लभ वशिष्ठ ने डीएम से अपील की है । ब्रज क्षेत्र का एतिहासिक नगर हाथरस वर्तमान में तीव्र औद्योगिक और व्यावसायिक विकास की ओर अग्रसर है, परन्तु शहर की यातायात व्यवस्था एक गम्भीर चुनौती बन चुकी है।यातायात का अत्यधिक दबाब हाथरस राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रान्तीय राजमार्गों के मिलन बिन्दु पर स्थित है। आगरा अलीगढ़ और मथुरा-बरेली मार्ग शहर के मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों के बीच से होकर गुजरते हैं। इस कारण भारी मालवाहक वाहन (ट्रक और ट्रेल...