नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- गर्मियों के आते ही लू (Heatstroke) का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। खासकर उत्तर भारत में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की सेहत पर भारी पड़ती हैं। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के कई तरीके अपनाते हैं और उसमें से एक तरीका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है। उनका कहना है कि वह गाड़ी में AC नहीं चलाते हैं और 51 डिग्री तापमान वाली गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करने के लिए जेब में प्याज रखते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में जेब से प्याज निकालकर लोगों को दिखाया और कहा कि जेब में प्याज रखो और गर्मी से बचे रहो। लेकिन क्या वाकई जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती है और ये तरीका कितना असरदार है। हम आपको सबकुछ इस लेख में बताने जा रहे हैं।प्याज में क्या-क्या पाया जाता है प्याज विटामिन C, विटामिन B6, ...