बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी। तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव से बीमारियां फैल रही हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी तक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सर्दी, खांसी, बुखार, चर्मरोग, उल्टी दस्त के 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1820 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। शनिवार को यह संख्या करीब 15 सौ के करीब थी। इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी व पैथोलॉजी के सामने मरीज अपनी बारी आने का घंटो इंतजार करते रहे। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी व दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। 1820 मरीजों का हुआ पंजीकरण: सोमवार को जिला अस्पताल में 1820 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल का गेट खुलने से पहले ही मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगना शुरू कर दिया। पर्चा ...