मुंगेर, मार्च 2 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर क्षेत्र की उभ्भी नदी गर्मी की शुरुआत से पहले ही सूखने के कगार पर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर नदी का निचला तल साफ दिखाई देने लगा है, जबकि कुछ जगहों पर पानी की गहराई एक फीट से भी कम रह गई है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले महीनों में भीषण जल संकट हो सकता है। जानकारी के अनुसार एक समय ऋषिकुंड से लेकर गंगा नदी तक इस नदी में वर्षभर पानी बहता था। नदी किनारे बसे हजारों परिवार दैनिक कार्यों के लिए इसी पर निर्भर रहते थे। स्नान, कपड़े धोना, पशुओं को पानी पिलाना और घरेलू उपयोग का अधिकांश पानी इसी नदी से लिया जाता था। आसपास के किसान भी खेतों की सिंचाई के लिए उभ्भी नदी के जल का उपयोग करते थे। अब पानी का बहाव क...