लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- विकास भवन सभागार में सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने रीवैप योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी और विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के प्रस्तावों पर भी बात हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों को बताया। गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फाल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को निर्...