चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा । पेयजल स्वच्छता विभाग चाईबासा के द्वारा चाईबासा जल प्रमंडल में विभिन्न क्षमता वाले लगाए गए जल मीनार बेकार हो चुके हैं। इन जल मीनार से पानी नहीं मिल रहा है। अब विभाग द्वारा किन्हीं तकनीकी कारणों से पानी देना बंद कर चुके जल मीनारों को चिन्हित करने और तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रखंड में लगाए गए जल मीनार, जो किन्हीं कारणों से बंद हैं, वैसे जल मीनारों को चिन्हित कर ठीक करने का निर्देश दिया गया है, ताकि गर्मी के दिनों में किसी भी ग्रामीण को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। उन्होंने बताया कि ऐसे तो विभिन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजना के माध्यम से गांव में भी घर-घर कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से कुछ गांव छूट गए हैं। उल्लेखनीय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.