जमुई, जून 29 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता कई दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। गर्मी से बचने के लिए जमुई जिले के सभी प्रखंडों के लोग घरों में पंखे के नीचे बैठकर अपना-बचाव कर रहे हैं। गर्मी तथा लू केवल लोगों को ही नहीं बल्कि पशुओं को भी प्रभावित कर रहा है। जिले में इतनी गर्मी पड़ रही थी कि गर्मी के कारण जिले के पशु हांफ रहे थे। गर्मी का असर दुधारु पशुओं के दूध उत्पादन पर भी पड़ा है। गर्मी के कारण पशु ठीक से खा भी नहीं रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। डेयरी संचालक ने बताया कि जहां पहले 4 केन दुधारु पशुओं के दुध उत्पादन होता था, गर्मी पड़ने के कारण अब यह घटकर 3 केन पर आ गया है। जिसके कारण किसानों को भाड़ी नुकसान उठाना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- गांवों में पशुओं के लिए चारे की समस...