गर्मी से नहीं मिल रही निजात, रोजाना बढ़ रहा तापमान
बदायूं, जून 8 -- जिले में पिछले तीन दिन से लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तेज धूप, उमस भरी गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। तापमान में रोजाना वृद्धि के चलते अभी राहत की उम्मीद नहीं लग रही है। दिन भर लोग आसमान की तरफ देखते रहे कि कहीं से काले बादल छाएं और हल्की बारिश हो जाए जिससे गर्मी से निजात मिल सके। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो जरूरी कामकाज वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। दोपहर तक गर्मी से बेहाल लोग अपने कुछ काम निपटाकर घरों की ओर जाते दिखाई दिए, ताकि उनको घर में जाकर पंखा, कूलर की वजह से कुछ राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- दिन का चढ़ा पारा, रात में खूब सता रही गर्मी-उमस शहर में आने वाले लोग बाजारों में सिर पर गमछा डालकर ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। सुबह से ही हर घंटा लोग बढ़ते ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.