बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा, संवाददाता। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मौसम में बदलाव के संकेत जरूर दिए हैं, पर अभी भी जनपद प्रदेश के गर्म जिलों में शुमार है। सोमवार को भी जिलेवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। सुबह से ही आग उगलती धूप और लू के तेज थपेड़ों की वजह से लोग घरों में कैद रहे। रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर 31 पर जा पहुंचा है, इससे शाम से ही गर्म हवा और गर्मी लोगों को बेचैन करती रही। जनपद में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। तीन-तीन बार नहाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- बांदा देश का सबसे गर्म शहर; 47 डिग्री के पार पारा, धधक रहा पूरा बुंदेलखंड, सूनी हुईं सड़कें पिछले सप्ताह भर से जनपद में प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में रिकार्ड बना रहा है। तीन दिनों तक तो 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.