गर्मी से तप रहा राजस्थान, पश्चिम में पारा 43degC पार; जानें कब मिलेगी राहत
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। पश्चिमी राजस्थान में तो सितंबर की गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। बाड़मेर और जैसलमेर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में यह पिछले कई वर्षों में दर्ज सबसे अधिक तापमान है। गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जैसलमेर में पारा 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। दोनों जिलों में दिन के समय गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। पश्चिमी राजस्थान के कई अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा।बाड़मेर में सितंबर की गर्मी ने चौंकाया बाड़मेर में सितंबर के दौरान पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.