गर्मी से झुलस रहा शरीर अस्पताल में बढ़ रहे बीमार
बागपत, मई 18 -- बागपत। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बीमारी ने भी पैर पसारने लगी है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा दिख रहा है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। एलर्जी, बुखार के साथ साथ उल्टी दस्तों के मरीज भी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। पिछले कई दिनों सें गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन में धूप की वजह से शरीर झुलस रहा है, तो रात में भी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर पहुंचने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। स्वास्थ्य के प्रति जिसने भी थोड़ी सी लापरवाही बरती उसे बीमारी जकड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बीमारों की कतार बढ़ रही है। ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सक रोज 200 से 250 मरीजों देख रहे हैं। भीषण गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.