बरेली, दिसम्बर 16 -- मुख्य अभियंता ने डायरेक्टर मध्यांचल को वर्टिकल व्यवस्था लागू से सुधार होने की भेजी रिपोर्ट सोमवार रात, मंगलवार को दिन भर शहर के कई इलाकों में हुए लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की सर्दी में भी गर्मी की तरह शहर में बिजली कटौती जारी है। दिन के साथ रात में भी बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात हरुनगला, पवन विहार, जगतपुर समेत अन्य जगह पर बिजली का संकट बना रहा। इसके अलावा मंगलवार को उपभोक्ता लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से परेशान हुए। वहीं दूसरी ओर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर को भेजी रिपोर्ट में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने से बेहतर आपूर्ति का दावा किया है। सोमवार की रात वीरसावरनगर फीडर ब्रेकडाउन म...