शामली, जून 27 -- शामली। जनपद में भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप, बढ़ते तापमान और हवा में नमी के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। वहीं लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस से राहत नहीं मिलने के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। दोपहर के समय सडके भी वीरान नजर आ रही हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक रहने से रात में भी गर्मी का असर बना रहा। उमस के कारण पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं, जबकि एयर कंडीशनर भी बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे। तेज धूप और उम...