सीवान, जून 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल में पेट दर्द व लूज मोशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मात्र छह घंटे के भीतर इमरजेंसी वार्ड में पेट दर्द व लूज मोशन से पीड़ित 15 मरीजों को भर्ती कराया गया। भर्ती मरीजों में सात लूज मोशन व आठ पेट दर्द के मरीज शामिल थे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का तत्काल इलाज शुरू किया।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, दूषित भोजन व अस्वच्छ पेयजल के सेवन के कारण इस तरह की बीमारियों के मामलों में वृद्धि हो रही है। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ने से सदर अस्पताल में इन दिनों पेट संबंधी बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली दवाओं की मांग बढ़ गई है।...