मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। गर्मी के कारण रोडवेज के बसों की कमाई भी घट गई है। रोडवेज की बसों का लोड फैक्टर घट कर 40 फीसदी हो गया है। इससे रोडवेज को प्रतिदिन दो से ढाई लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की संख्या घट जाने से रोडवेज को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, घाटे को कम करने के लिए रोडवेज के पास कोई विकल्प भी नहीं है। जिन मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। उन मार्गों पर संचालित बसों को बंद भी नहीं किया जा सकता है, जिससे रोडवेज प्रशासन काफी परेशान है। यह भी पढ़ें- साहब एसी कूलर की हवा ले रहे, बस अड्डे पर यात्री बिलबिला रहे तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे रोडवेज की बसों की कमाई भी घट गई है। मई महीने में तेज धूप और लू के साथ ही शादी-विवाह का सीजन न ...