गर्मी से घटे यात्री, रोडवेज को 24.25 करोड़ का घाटा
आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो में अप्रैल माह में गर्मी और हीटवेव के चलते रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या घट गई। जिससे परिवहन निगम को 24.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि मई माह में सहालग और परीक्षाएं शुरू होने के बाद फिर से रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। आजमगढ़ परिक्षेत्र से संचालित सात डिपो में आजमगढ़ डिपो, डा.अंबडेकर डिपो, मऊ डिपो, दोहरीघाट डिपो, बलिया डिपो, बेल्थरा रोड डिपो और शाहगंज डिपो शामिल हैं। इन डिपो से वर्तमान में कुल 544 बसें संचालित हैं। जिनमें निगम की 454 और 90 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अप्रैल माह में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या में कम हो जाने से आजमगढ़ परिक्षेत्र में परिवहन निगम को 24.25 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। अप्रैल माह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.