बागपत, मई 12 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी गौ आश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए समुचित छायादार व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नियमित चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखी जाए। पशु चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों पर चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री का स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करेंगे। लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गोवंशों को न हो परेशानी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई इस दौरान सीड...