मुंगेर, अप्रैल 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने गरमा फसलों की कमर तोड़ दी है। तापमान 42 डिग्री पार पहुंचने से परवल, करेला, कद्दू, खीरा, नेनुआ जैसी सब्जियों के फल कड़वे हो रहे हैं और आकार भी छोटा रह गया है। लगातार धूप से खेतों की नमी तेजी से सूख रही है, जिससे पैदावार 30 प्रतिशत तक घट गई है। तारापुर के मृत्युंजय मिश्रा कहते हें, 'रोज शाम पटवन करते हैं, फिर भी सुबह खेत सूखा। खीरा-नेनुआ तीता हो गया, लागत निकलना मुश्किल। बरियारपुर के सुनील मंडल ने कहा, 'करेला पीला पड़कर गिर रहा है। पानी की किल्लत से बोरिंग भी जवाब दे रहा।' यह भी पढ़ें- बढ़ता तापमान कृषि कार्य व फल-सब्जी उत्पादन में बढ़ा रहा मुश्किलें धरहरा की रीना देवी बोलीं, 'कद्दू में फल कम लग रहे, जो लग रहे वो सड़ जा रहे। मंडी में कोई पूछ नहीं।' सदर प्रखंड क...