नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। झुलसाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जगाई है। विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।रिकॉर्ड के करीब पहुंचा तापमान मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा कोटा और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जिससे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.