अमरोहा, अप्रैल 28 -- मौसम में बढ़ती गर्मी संग ब्लड की बढ़ती मांग के बीच जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सप्ताहभर से सभी निगेटिव ब्लड ग्रुप का टोटा बना हुआ है। समय पर ब्लड उपलब्ध न होने से निगेटिव ब्लड ग्रुप के जरूरतमंद सर्जरी, पोस्ट सर्जरी वाले और मौसमजनित बीमारियों के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में ब्लड की मांग दोगुना तक बढ़ गई है। ऐसे में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सभी निगेटिव ग्रुपों खासकर ए निगेटिव और बी निगेटिव की कमी से गंभीर समस्या बन गई है। इससे अस्पताल में भर्ती सर्जरी, पोस्ट सर्जरी वाले और मौसमजनित बीमारियों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं अस्पताल के एमसीएच विंग में डिलीवरी कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को भी निगेटिव ग्रुप का ब्लड नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा खून की कमी वाले मरीजों और बच्चों ...