चतरा, मार्च 30 -- चतरा प्रतिनिधि गर्मी बढ़ने के साथ ही शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति धीरे-धीरे चिंताजनक होती जा रही है। शहरवासी पिछले वर्ष को याद कर सहम जा रहे हैं। क्योंकि पिछले वर्ष शहर को पानी सप्लाई करने वाला हेरू डैम और लक्षमणपुर डैम पूरी तरह से सुख गया था और लोग पानी के लिये त्राहि त्राहि करने लगे थे। आसमानी बारिश होने के बाद ही लोगों को राहत मिली थी। मालुम हो कि चतरा शहर की बड़ी आबादी मुख्य रूप से हेरू डैम और लक्षणपुर डैम पर निर्भर है। गर्मी की शुरुआत होते ही डैम का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिसका असर अब शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। हालांकि पिछले साल अच्छी बारिश होने के कारण लक्षणपुर डैम में जलस्तर अन्य वर्षों की तुलना में अभी बेहतर स्थिति में है, जो राहत की बात है। लेकिन जिस तरह इस बार गर्मी की शुरुआत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.