कोडरमा, मार्च 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल की समस्या धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 2150 चापाकल लगे हुए हैं, जिनमें से 273 चापाकल खराब पड़े हैं। इसके अलावा कई गांवों में लगे चापाकल कम पानी दे रहे हैं, जबकि कुछ पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, मसनोडीह मेहता टोला स्थित एक चापाकल, बिरहोर कॉलोनी का चापाकल, बेहराडीह के पास स्थित चापाकल तथा राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमचांच के समीप लगा चापाकल समेत विभिन्न पंचायतों में दर्जनों चापाकल खराब पड़े हैं।ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन समय रहते चापाकलों की मरम्मत और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.