भभुआ, मार्च 11 -- पेज चार की बॉटम खबर गर्मी शुरू होते ही पशुओ के साथ पलायन करने लगे पशुपालक पशुओ को चारा व पानी की व्यवस्था के लिए पहाड़ी इलाके से ला रहे मैदानी क्षेत्र में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय से प्रतिदिन सैकड़ो मवेशियों को लेकर मैदानी इलाके में जा रहे अधौरा के पशुपालक। भगवानपुर, एक संवाददाता। गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित भभुआ अधौरा सड़क से प्रतिदिन चारा व पानी की खोज में मैदानी इलाके में अधौरा प्रखंड के पशुपालक पलायन करने लगे हैं। बताया जाता है कि प्रत्येक साल गर्मी के मौसम में पशुपालक अधौरा प्रखंड के विभिन्न गांव से चारा और पानी के अभाव में मैदानी इलाके में पलायन करते हैं। जब बरसात का मौसम शुरू होता है तों अधौरा प्रखंड में चारा और पानी उपलब्ध हो जाता है, तो फिर दोबारा अपने गांव के लिए लौट आते हैं। अधौरा प्रखंड के क...