शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही गौशालाओं में पशुओं की देखभाल को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी गौशालाओं में मवेशियों के लिए 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी गंगवार ने जिले के सभी पशु चिकित्सकों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए गौशालाओं में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, ताकि पशुओं को गर्मी से राहत मिल सके। निर्देशों में कहा गया है कि हर गौशाला में पानी की टंकियों को नियमित रूप से भरा जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही पशुओं को छाया और ठंडक की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...