गुमला, मार्च 19 -- गुमला प्रतिनिधि। गर्मी की शुरुआत के साथ ही गुमला जिले में पेयजल संकट गहराने लगे हैं। मार्च महीने में ही कई गांवों और शहरी वार्डों के चापाकल हांफने लगे हैं। कई जगहों पर चापाकलों से पहले की तरह पानी नहीं निकल रहा,जबकि कुछ स्थानों पर पानी बहुत धीमी गति से आ रहा है। इससे लोगों को एक बाल्टी पानी भरने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है,बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं। कई गांवों में चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं और अब तक उनकी मरम्मत नहीं हो सकी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का मुख्य साधन चापाकल ही है। ऐसे में खराब चापाकलों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल करीब 18,356 चापाकल हैं। जिनमें से लगभग 2600 खराब बताए जा रहे हैं। जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.