गर्मी शुरू होते ही उपभोक्ताओं को सताने लगी बिजली कटौती
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद गर्मी शुरू होते ही बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है। दिन के साथ रात में भी बिजली की कटौती हो रही है। रोस्टर दरकिनार कर बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लालगंज कस्बे के साथ ग्रामीण इलाके में स्थित विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी बिजली कटौती हो रही है। जारी रोस्टर को दरकिनार कर बिजली की कटौती हो रही है। जिससे ग्रामीण इलाके में 18 घंटे की जगह 12 से 14 घंटे भी बिजली सप्लाई मिलना मुश्किल हो गया है। लालगंज कस्बे में भी इसी तरह दिन के साथ रात में भी बिजली की कटौती हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अघोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.