भभुआ, मार्च 12 -- पेज चार की खबर गर्मी शुरू होते हीं चुआं व कुआं के सहारे झड़पा गांव के ग्रामीण पहाड़ी इलाको के अधिकांश गांव में खराब पडे़ हैं सरकारी चापाकल चापाकल व नल जल योजना खराब रहने से ग्रामीण महिला व पुरुष चुआं व कुआं पर भरते हैं पानी अधौरा,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गर्मी की शुरूआत होते हीं ग्रामीणों को पानी की समस्या सताने लगी है । ग्रामीण जहां तहां कुऑ व चुऑ के पानी से प्यास बुझाने तथा कपड़ा धोने, स्नान करने ,मवेशियों को पानी पिलाने के लिए मजबूर हैं । झड़पा गांव के रमेसर पासवान, घमडी खरवार, गामा उरांव इत्यादि ने बताया कि हमलोग तो एक किलोमीटर दूर कुआं से पानी लाकर अपनी प्यास तो किसी तरह बुझा लेते हैं। परन्तु गाय ,बकरी व भैस इत्यादि जानवरों के लिए क्या करें अब तो एक हीं विकल्प बचता हैं कि मवेशियों के साथ मैदानी...