लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली ने आंख मिचौली करना शुरू कर दिया है। किसानों को सर्वाधिक जरूरत के समय हवा चलने का बहाना देकर बिजली कटौती शुरू कर दी गई है, जिससे किसानों की गन्ना की फसल सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति को लेकर संकट मंडराने लगा है। पूरा दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के दर्शन नहीं होते। पानी पीने के लिए हैंड पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का सरकारी दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। विद्युत कटौती की लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का सीयूजी नंबर स्थाई रूप से बंद कर लिया है। प्राइवेट नंबर से चुनिंदा लोगों से बात करने पर किसानों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को समस्या का शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है।6 घंटे गुल रही इलाके की बिजलीमंगलवार को तेज गर्मी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.