गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। पारा दिनोंदिन चढ़ता जा रहा है। मार्च बीतने को है और पारा भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक भी इस बार गर्मी अधिक पड़ने की संभावना जता रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। शहर से लेकर अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में वाटर कूलरों की स्थिति सही नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी बेकार पड़े हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। यही हालत रही तो गर्मी की तपिश में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए बंद बोतल खरीदकर ही काम चलाना पड़ेगा। नगर पालिका गाजीपुर के नवाब साहब फाटक के पास राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद यहां पर लगे वाटर प्लांट को करीब डेढ़ साल पहले तोड़ दिया गया उसे सही नहीं किया गया। इसके अलावा झुन्नू...