हरदोई, मार्च 6 -- पिहानी, संवाददाता। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ने लगी है, लेकिन पिहानी क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पाइप लाइन बिछने के करीब एक साल बाद भी पानी की सप्लाई चालू न होने से करीब सात हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। हर घर जल योजना के तहत गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया और घर-घर पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन भी दिए गए। कई गांवों में जलापूर्ति शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ ग्राम पंचायतें अभी भी पानी की सप्लाई का इंतजार कर रही हैं। बताया जाता है कि पीरपुर ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी से पीरपुर के अलावा सिदौरिया और सलेमपुर ग्राम पंचायतों में भी जलापूर्ति होनी है। पाइप लाइन बिछाए करीब दस माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो ट...