फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- फर्रुखाबाद, मौसम के बदलते मिजाज और गर्मी के कारण बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह 8:30 बजे से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण हो रहा है जिनमें अधिकांश वायरल बुखार, पेट दर्द, दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। भारी दबाव के बीच सभी स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद नजर आए। डॉ. लोकेश शर्मा ने लोगों को सलाह दी कि धूप में निकलने से पहले पर्याप्त पानी और ओआरएस का घोल लें। यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ने के साथ ही सामने आने लगे जलजनित बीमारियों के मरीज बाहर के कटे फलों और खुले भोजन से परहेज करें। दोपहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.