मुरादाबाद, मई 25 -- मुरादाबाद। गर्मी में लोग समस्या से जूझ रहे। बिजली कम आ रही है सार्वजनिक हैंडपंप कई जगह खराब हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ममता मालवीय ने नगर निगम, पीडी डीआरडीए और जल निगम के अभियंता को पत्र लिख कर हीटवेव से बचाव के अनुपालन में आख्या मांगी है। उन्होंने पूछा है कि कितने हैंडपंप खराब हैं। कितने प्याऊ चल रहे हैं। जो खराब हैंडपंप अथवा प्याऊ थे उनमें कितने सही करवा लिए गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर पेयजल के इंतजाम क्या हैं और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल के इंतजाम क्या हैं। इससे जहां इंतजाम नहीं वहां इंतजाम मुकम्मल करवाए जा सकें। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से निपटने के लिए जगह-जगह लगाए गए प्याऊ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...