फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। सूरज की तल्खी से जमीन तपने के कारण इस समय तापमान 44 के पार पहुंच रहा है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के लिए यहां पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण उनके हलक सूख रहे हैं। कार्यालयों में न तो ठंडे पानी के पर्याप्त इंतजाम हैं न ही घड़े आदि की व्यवस्था जिससे आने वाले फरियादियों को जेबे ढ़ीली करनी पड़ रही हैं। ऐसे ही कुछ स्थानों का हाल आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने जाना पेश है एक रिपोर्ट... एक्सईएन कार्यालय में आड़ में फ्रिजरबिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय में कहने को तो फ्रिजर लगा है जो ठंडा पानी भी दे रहा है। यह भी पढ़ें- तालाबों में उड़ रही धूल, पशु-पक्षी बेहाल लेकिन वह आड़ में होने के कारण यहां आने वाले उपभोक्ताओं की नजर से दूर होने के कारण यह दिखाई नहीं देता। जिससे प्यास से व्याक...