गर्मी में सिरदर्द और अनिद्रा के बढ़ रहे मरीज
हाथरस, मई 22 -- हाथरस। जनपद में गर्मी और लू का कहर बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जिसके कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। गर्मी से राहत न मिलने से अस्पताल में डायरिया, हाई बीपी, सांस लेने की परेशानी, तेज बुखार के मरीजों के साथ त्वचा रोग संबंधित मरीज की संख्या बढ़ी है। ओपीडी के साथ-साथ बड़ी संख्या में मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। शाम होते-होते इमरजेंसी में बेड तक नहीं मिल रहा है। मरीजों को कुर्सी व स्ट्रेचर पर बैठाकर इलाज किया जा रहा है। एसी लगे वार्ड के बेड में हर कोई मरीज को भर्ती करना चाह रहा है, इसको लेकर तीमारदारों के बीच विवाद तक हो जा रहा है। मरीजों की भीड़ बढ़ने से चिकित्सक संग स्वास्थ्यकर्मी की परेशानी बढ़ गई है。 यह भी पढ़ें- जिले में अलर्ट,45 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.