नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने हीटवेव से सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें, इसके संबंध में विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, सहायता लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया है। जिला प्रशासन की एडवाइजरी के मुताबिक हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते वक्त छाता, टोपी, गमछा तथा पानी साथ मे रखें। बाहर निकलते वक्त पूरी आस्तीन और हल्के रंगे के सूती कपड़ों का प्रयोग करें। समय-समय पर गीले कपडे को चेहरे सिर और गर्दन पर रखें। यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट जारी : भीषण लू को लेकर प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील ताजा व हल्के भोजन का सेवन करें, मौसमी फलों एवं सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज आदि का प्रयोग प्रचुर मात्रा म...